कूरियर स्कैम: फ्रॉड का यह नया तरीका आपको बना सकता है कंगाल, इससे बचने का यह है रास्ता
अब साइबर चोरों ने लोगों को ठगने के लिए एक नया तरीका निकाला है और वह है कूरियर स्कैम। अभी तक देश में कई लोग कूरियर स्कैम के शिकार हो चुके हैं और उनसे लाखों रुपये ठगे जा चुके हैं। कूरियर स्कैम या पार्सल स्कैम के जरिए आपको भी निशाना बनाया जा सकता है। इससे बचकर रहने में ही भलाई है। आइए समझते हैं कि कूरियर स्कैम क्या है और इससे बचने का रास्ता क्या है?

विस्तार
भारत में आजकल एक नए तरह का स्कैम चल रहा है और यह स्कैम कूरियर स्कैम है। भारत में जैसे ही फ्रॉड का कोई तरीका पोपुलर हो जाता है तो ठग दूसरे तरीके तुरंत इजाद कर लेते हैं। अब साइबर चोरों ने लोगों को ठगने के लिए एक नया तरीका निकाला है और वह है कूरियर स्कैम। अभी तक देश में कई लोग कूरियर स्कैम के शिकार हो चुके हैं और उनसे लाखों रुपये ठगे जा चुके हैं। कूरियर स्कैम या पार्सल स्कैम के जरिए आपको भी निशाना बनाया जा सकता है। इससे बचकर रहने में ही भलाई है। आइए समझते हैं कि कूरियर स्कैम क्या है और इससे बचने का रास्ता क्या है?
हाल ही में एक PhD के छात्र को कूरियर स्कैम के जरिए शिकार बनाया गया है। बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के छात्र ने इस स्कैम के बारे में पुलिस से शिकायत की है। साइबर ठगों ने खुद को जानी-मानी कंपनी FedEx का कर्मचारी बताकर छात्र को 1,34,650 रुपये का चूना लगया है। ठगों ने छात्र को कॉल करके कहा था कि उसका एक कूरियर आया है जिसमें प्रतिबंधित सामान है और उसकी पहचान उजागर हो गई है।
उसके बाद छात्र को एक अन्य कॉल पर कनेक्ट किया गया और बताया गया कि वह मुंबई नारकोटिक्स डिविजन का अधिकारी बोल रहा है। छात्र का बयान भी Skype कॉल के जरिए रिकॉर्ड किया गया। छात्र से बैंक अकाउंट की जानकारी भी वेरिफिकेशन के लिए मांगी गई है। उसके बाद पीड़ित पर MDMA (ड्रग्स) की सप्लाई में शामिल होने का आरोप लगाया गया।
उसके बाद मामले से बरी होने के लिए पीड़ित से 1,34,650 रुपये एक दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए। इससे पहले मुंबई की एक महिला के साथ इसी तरह के स्कैम में 1.97 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ है। इसके अलावा कुछ सप्ताह पहले दिल्ली के एक शख्स को इसी पार्सल स्कैम के तहत 4.47 करोड़ का चूना लगाया गया। इस फ्रॉड को लेकर जेरोधा के संस्थापक और सीईओ नितिन कामथ ने भी ट्वीट किया है।
यह एक नए तरह का स्कैम है। इस स्कैम में साइबर ठग लोगों को कस्टम का अधिकारी या कूरियर कंपनी का आधिकारी बनकर बात करते हैं और ड्रग्स या कस्टम के नाम पर डराते हैं। ये लोगों को फोन करके कहते हैं कि उनका एक पार्सल आया है जिसमें अवैध सामान है। उसके बाद ये लोग लोगों को झांसे में लेने के लिए Skype कॉल करते हैं। उसके बाद बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर वेरिफिकेशन के नाम पर ठगते हैं।
- iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!
- Google Fined: जुर्माना नहीं भरना गूगल को पड़ा भारी, अब 380 करोड़ अतरिक्त देने पड़ेंगे
- 84 दिनों की वैधता वाले Jio के सभी प्लान, मिलेगा 40GB डाटा
- कंफर्म: पांच जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 और Buds 2r