कंफर्म: पांच जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 और Buds 2r
फोन को एंड्रॉयड 13, 5G और Dimensity 9000 प्रोसेसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। OnePlus Nord 3 5G में 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

विस्तार
OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord 3 5G, OnePlus Nord CE 3 5G, OnePlus Nord Buds 2r और OnePlus BWZ2 ANC की लॉन्चिंग को लेकर पुष्टि कर दी है। ये चारों प्रोडक्ट 5 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे। OnePlus BWZ2 ANC कंपनी का नया ईयरबड्स हो सकता है। OnePlus के इन सभी प्रोडक्ट को भारत में 5 जुलाई को शान को 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord 3 5G को अलर्ट स्लाइडर बटन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। फोन को मिस्टी ग्रीन और टेंपटेस्ट कलर में खरीदा जा सकेगा। Nord 3 के साथ 6.74 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।
फोन को एंड्रॉयड 13, 5G और Dimensity 9000 प्रोसेसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। OnePlus Nord 3 5G में 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
OnePlus Nord CE 3 5G में अलर्ट स्लाइडर बटन नहीं मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 80W की वायर SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी सेंसर मिलेगा। OnePlus Nord Buds 2r को ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ राउंड किनारे मिलेंगे। इसमें सात घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
- Meta: अब आप जो चाहेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वही देखेंगे आपके बच्चे, जानिए कैसे इस्तेमाल करें पेरेंटल टूल
- 24GB रैम वाले इस फोन की मार्केट में होने वाली है एंट्री, इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स
- Chingari App: टिकटॉक जैसे एप चिंगारी पर लगा अश्लील कंटेंट बेचने का आरोप, कंपनी ने कही ये बात
- अलर्ट: इन एंड्रॉयड एप में मिला खतरनाक Anatsa ट्रोजन, कई देशों के 600 से ज्यादा बैंकिंग एप पर निशाना