Airtel ने 4G की स्पीड में मारी बाजी, जियो को छोड़ा पीछे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 02 Nov 2018 07:45 PM IST
Airtel top in 4G Downloading speed, Jio top in network availability
AIRtel

    ट़्राई की स्पीड टेस्ट में पिछले 10 महीने से टॉप पर बैठे जियो को भारती एयरटेल ने पीछे छोड़ दिया है। जून-अगस्त 2018 में 4जी की डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल पहले पायदान पर रहा, वहीं अपलोडिंग के मामले में आइडिया ने बाजी मारी है, हालांकि इस दौरान 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में आगे रहा। देशभर के 22 सर्किल में जियो के नेटवर्क की उपलब्धता में इजाफा हुआ है।

    इसकी जानकारी मोबाइल ऐनालिटिक्स कंपनी ओपन सिग्नल की नई रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 जून 2018 से 29 अगस्त 2018 के बीच एयरटेल के नेटवर्क की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 7.52एमबीपीएस रही, जियो की स्पीड 5.47 एमबीपीएस, वोडाफोन की 5.2 एमबीपीएस और आइडिया की 4.92 एमबीपीएस रही।

    अब 4जी नेटवर्क के साथ 22 सर्किल में जियो की उपलब्धता की बात करें तो जियो का स्कोर 96.7 प्रतिशत रहा है। वहीं इस मामले में 73.99 प्रतिशत कवरेज स्कोर के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर, आइडिया 73.13 प्रतिशत तीसरे और वोडाफोन 73.59 प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर है।

    अब इन सभी कंपनियों के अपलोडिंग स्पीड की बात करें तो इस मामले में आइडिया सेलुलर ने बाजी मारी है। आइडिया की अपलोडिंग स्पीड (4G और 3G) 2.88एमबीपीएस रही। अकेले 4जी नेटवर्क की स्पीड 3.97 एमबीपीएस रही।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें