Airtel के इन 'एड ऑन' प्लान में मिलता है 6GB तक डाटा, शुरुआती कीमत 28 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 24 Aug 2019 12:24 PM IST
Airtel top 5 Data Add Ons plans for Prepaid Users Start at Rs 28
airtel add on - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो की टक्कर में Airtel फिलहाल पांच डाटा एड ऑन प्लान पेश कर रही है। ये एड ऑन प्लान्स सिर्फ एयरटेल के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। एयरटेल के इन ए़ड ऑन्स प्लान में 28 रुपये, 48 रुपये, 92 रुपये, 98 रुपये और 175 रुपये के प्लान शामिल हैं और ये प्लान उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छे हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट की जरूरत होती है। बता दें कि इन सभी प्लान में सिर्फ डाटा मिलता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

    एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 500 एमबी डाटा मिलता है। एयरटेल का यह प्लान उन लोगों के लिए है जो फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

    एयरटेल के 48 रुपये वाले एड ऑन प्लान में 3 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान कंपनी के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान को वे लोग खरीद सकते हैं जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत है।

    एयरटेल के पास एक 92 रुपये का भी प्री-पेड डाटा प्लान है जिसमें 6 जीबी डाटा मिलती है, हालांकि इस प्लान की वैधता सिर्फ 7 दिनों की है। ऐसे में यदि आपके मौजूदा प्लान का डाटा खत्म हो गया है तो आप इस प्लान को खरीद सकते हैं।

    इस प्लान में भी 6 जीबी डाटा मिलता है लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 10 मैसेज भी मिलते हैं।

    एयरटेल के इस एड ऑन प्लान में 6 जीबी डाटा मिलता है और इसमें भी 28 दिनों की वैधता मिलती है।

    नोट- ये सभी एड ऑन प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जिनके नंबर पर कोई अनलिमिटेड कॉलिंग वाला कॉम्बो प्लान एक्टिव है लेकिन रोज के 1 जीबी या 1.5 जीबी डाटा उनके लिए कम पड़ रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें