Airtel: जल्द बंद होने वाला है Wynk म्यूजिक एप, एयरटेल के फैसले से यूजर्स को लगेगा झटका!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 27 Aug 2024 06:29 PM IST
सार

टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी में से एक एयरटेल एक हैरान करने वाला कदम उठाने जा रही है। भारती एयरटेल ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि कंपनी जल्द ही विंक म्यूजिक एप को बंद करने वाली है।

विज्ञापन
Airtel to shut down Wynk Music app absorb all employees
Airtel - फोटो : Airtel

    विस्तार

    देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारती एयरटेल के इस कदम से बड़े स्तर पर लोग प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, भारती एयरटेल म्यूजिक वर्टिकल से बाहर निकल जाएगी। भारती एयरटेल विंक म्यूजिक एप को बंद करने जा रही है।

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल विंक म्यूजिक एप के सभी कर्मचारियों को कंपनी में रख लेगी।रिपोर्ट्स में आगे बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक एप को बंद करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही विंक म्यूजिक एप के सभी कर्मचारियों को कंपनी के इकोसिस्टम में लाया जाएगा। इस बात की पुष्टि भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने की है।

    विज्ञापन

    भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि विंक म्यूजिक एप और विंक म्यूजिक के कर्मचारियों को एयरटेल कंपनी के इकोसिस्टम में लाया जाएगा। एयरटेल यूजर्स को एपल म्यूजिक का एक्सेस मिलता रहेगा। इसके अलावा विंक म्यूजिक प्रीमियम यूजर्स को एक्सक्ल्यूसिव ऑफर के तहत एयरटेल फॉर एपल की सुविधा दी जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल एक ऐसे एग्रीमेंट में दाखिल हो रही है, जिसमें एपल म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा इस खास ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो आईफोन का इस्तेमाल करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें