iPhone Tips: फोन चलाते-चलाते सिर और आंखों में हो जाता है दर्द? तो बिना देर किए इस खास सेटिंग को करें ऑन

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 27 Aug 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
enable screen distance feature in iPhone to reduce eye strain
iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। फोन के जरिए कई सारे काम आसानी से घर बैठे ही हो जाते हैं। ऐसे में एक तरफ जहां इससे लोगों को सुविधा मिलती है, वही, दूसरी तरफ, कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप लगातार फोन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस परेशानी को थोड़ा कम कर सकते हैं। एपल कंपनी के आईफोन में एक कमाल का फीचर मिलता है।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन में स्क्रीन डिस्टेंस नाम का फीचर मिलता है। आईफोन में मिलने वाले इस फीचर का लोगों को काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, अगर आईफोन यूजर ज्यादा पास के साथ फोन चलाएंगे तो आईफोन लॉक हो जाएगा। वहीं, आईफोन को तय सीमा पर रखने से आईफोन की स्क्रीन एक बार फिर ऑन हो जाएगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी आंखों के बीच उचित दूरी बनाकर काम कर सकते हैं। इससे काम भी हो जाएगा और आंखों पर बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    आईफोन में मिलने वाले स्क्रीन डिस्टेंस फीचर की मदद से लोगों को काफी फायदा होता है। एपल के मुताबिक, आईफोन और आंखों के बीच 12 इंच यानी 30 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। अगर आईफोन यूजर इतनी दूरी पर फोन का इस्तेमाल करेंगे आंखों पर किसी तरह का बुरा दबाव नहीं पड़ेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें