एयरटेल ने उठाया बड़ा कदम, खत्म करेगी 499 रुपये से कम के पोस्ट-पेड प्लान

Gaurav Pandey
टेक डेस्क, अमर उजालाGaurav Pandey
Tue, 14 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Airtel to end postpaid plan less than 499 rupees

    दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 499 रुपये से कम के प्लान को हटाने और उनकी संख्या सीमित करने के लिए अपने पोस्ट-पेड प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने अपने विभिन्न प्लान के सरलीकरण के लिए यह कदम उठाया है। इससे उसके ग्राहकों से प्राप्तियां बढ़ेंगी और औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) में सुधार होगा। इससे पहले कंपनी ने 299 रुपये के प्लान को खत्म किया था। अब 349 और 399 रुपये के प्लान को भी हटाएगी।

    सूत्र के मुताबिक, कंपनी 499 रुपये से कम के पोस्ट-पेड प्लान को धीरे-धीरे हटा रही है। अन्य प्लान पैक में कुछ ज्यादा खर्च करने वाले ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य और डिजिटल सामग्री है। वह 499 रुपये से अधिक के प्लान की संख्या को भी घटाकर तीन ही रखना चाहती है, जो क्रमश: 749 रुपये, 999 रुपये और 1,599 रुपये के होंगे। हालांकि, इस संबंध में कंपनी के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

    विज्ञापन

    कंपनी के ग्राहकों की संख्या 31 दिसंबर, 2018 तक 28.4 करोड़ थी। वह राइट्स इश्यू से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। एसबीआई कैप सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि एआरपीयू के मामले में एयरटेल का प्रदर्शन 20 फीसदी सुधरा है, जबिक रिलायंस जियो का तीन फीसदी गिरा है। सोमवार को वोडाफोन-आइडिया ने बताया कि 2018-19 की मार्च की तिमाही में उसका एआरपीयू 16.3 फीसदी सुधरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें