व्हाट्सऐप में लगी सेंध, फोन में अपने आप इंस्टॉल हुआ जासूसी वाला सॉफ्टवेयर, ऐसे बचें

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 May 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
spyware in WhatsApp, facbook urges users to upgrade after discovering vulnerability
whatsapp

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसकी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में एक सुरक्षा चूक के चलते लोगों के मोबाइल फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया है। ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सॉफ्टवेयर एक इसराइली कंपनी ने विकसित किया है।

    इस जासूसी सॉफ्टवेयर को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लोगों के फोन में इंस्टॉल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि कोई यूजर कॉल का जबाव नहीं देता है तब भी उसके फोन में ये सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है। कनाडा के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस जासूसी सॉफ्टवेयर से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं को निशाना बनाया गया है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के इंजीनियर इस सुरक्षा चूक को ठीक करने में रविवार तक जुटे थे। फेसबुक ने ग्राहकों से कहा है कि वो नए वर्जन को अपडेट कर लें अभी ये पता नहीं है कि कितने लोगों को इस साइबर हमले का निशाना बनाया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इस हमले में बेहद चुनिंदा लोगों को ही निशाना बनाया गया है। दुनियाभर में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आप क्या करें

    अब सवाल यह है कि यदि आपके फोन में भी जासूसी वाला सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया है तो आप क्या करना चाहिए। तो पहला काम यह है कि अपने व्हाट्सऐप ऐप को फटाफट अपडेट करें। इसके बाद अपने फोन के डाउनलोड फोल्डर में जाएं और देखें कि ऐसी कोई फाइल डाउनलोड हुई है क्या जिसे आपने डाउनलोड किया ही नहीं है। यदि ऐसी कोई फाइल मिलती है तो उसे तुरंत डिलीट करें और संभव हो तो फोन को एक बार फैक्ट्री रीसेट कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें