Airtel के इस सस्ते प्लान में रोज मिल रहा 1.5GB डाटा

Airtel ने रिलायंस जियो की टक्कर में एक नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है जिसके तहत ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। जियो द्वारा आईयूसी मिनट्स हटाने के बाद Airtel ने अपने इस प्लान को लॉन्च किया है। जियो ने अपने आईयूसी मिनट हटाने की घोषणा के साथ ही अपने तीन बेस्ट प्री-पेड प्लान के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद उसके जवाब में Airtel ने 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है।
Airtel के 199 रुपये वाले प्लान के फायदे
Airtel का यह एक मासिक प्लान है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत हर रोज 1 जीबी डाटा ही मिलता था लेकिन अब रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि यह ऑफर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। ऐसे में आप रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूदा ऑफर के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: 200 रुपये तक की कीमत में Airtel के बेस्ट प्री-पेड प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
दरअसल Airtel के पास पहले एक 249 रुपये का प्लान है जिसमें यही सुविधाएं मिल रही थीं। ऐसे में लगता है कि एयरटेल ने 249 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये कर दी है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि 249 रुपये वाला प्लान अभी भी साइट भी लिस्टेड है। 199 रुपये वाले प्लान में हर रोज 100 SMS भेजने की भी सुविधा है। अतिरिक्त फायदों की बात करें इसमें फ्री हेल्लो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ Wynk म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सट्रीम एप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Airtel का 149 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को कुल 2 जीबी डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी Airtel Xstream एप और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून भी है।xt_share