अप्रैल में 80.82 लाख लोगों ने थामा जियो का दामन, एयरटेल ने गंवाए 32 लाख ग्राहक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 25 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Jio Added 80.82 lakh subscribers in April, Airtel and Vodafone Idea Lost Users
Airtel vs Jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो को इस साल अप्रैल में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की रिपोर्ट के मुताबिक जियो को इस साल अप्रैल में 80.82 लाख ग्राहक मिले हैं, वहीं अप्रैल तक जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 31.48 करोड़ हो गई है।

    वहीं ट्राई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में भारत संचार निगम लिमिटेड को सिर्फ 2.28 लाख नए सब्सक्राइबर मिले हैं और अप्रैल के अंत तक बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 11.59 करोड़ रही है।

    विज्ञापन

    वहीं रिपोर्ट के मुताबिक GSM, CDMA और LTE को मिलाकर वायरलेस ग्राहकों की संख्या में कुल 0.04 फीसदी की वृद्धि हो गई है और अप्रैल तक देश में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 116.63 करोड़ पहुंच गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अप्रैल 2019 में एयरटेल ने 32.89 लाख ग्राहक गंवाए हैं। ऐसे में एयरटेल के ग्राहकों की कुल संख्या 32.19 करोड़ रही है। वहीं वोडाफोन-आइडिया ने 15.82 लाख ग्राहकों को खोया है। अप्रैल के अंत तक वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की कुल संख्या 39.32 करोड़ रही है।

    रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2019 के अंत तक शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन की संख्या 65.04 करोड़ थी जो कि बढ़कर अप्रैल 2019 के अंत में 65.23 करोड़ हो गई है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में यहां आंकड़ा कम हुआ है। ग्रामीण इलाकों में वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में 51.13 करोड़ की कमी आई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें