Airtel का शानदार प्लान, 3GB डाटा के साथ मिलेगी Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Airtel prepaid plan offers free subscription of Disney+ Hotstar to users all you need to know
airtel - फोटो : amar ujala

    भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 401 रुपये है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिली है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान में डाटा भी ऑफर भी कर रही है। हालांकि, यूजर्स को इस पैक में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार में...

    एयरटेल का 401 रुपये वाला प्लान

    कंपनी यूजर्स को 28 दिनों के लिए इस प्लान में 3 जीबी डाटा के साथ एक साल की Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन देगी। लेकिन यूजर्स को इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि यूजर्स इस पैक को साल में एक बार रिचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स इस पैक के साथ कॉम्बो प्लान भी रिचार्ज करा सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Huawei के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nova 7 और Nova 7 Pro से उठा पर्दा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

    ऐसे करें Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट

    यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन को एयरटेल थैंक्स या फिर फोन पर आए लिंक से एक्टिवेट कर सकते हैं। साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन को कंपनी के मोबाइल एप या फिर वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल के अन्य प्रीपेड प्लान

    एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। यह प्लान उनलोगों के लिए बेस्ट है जो अधिक कॉलिंग करते हैं।

    Airtel का 179 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस पैक में दो लाख रुपये का जीवन बीमा भी देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें