Vodafone-idea ने पेटीएम से मिलाया हाथ, अब रिचार्ज पर होगी 5,000 रुपये तक की कमाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Apr 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
vodafone idea paytm recharge sathi schme launched now users earned rs 5000 on mobile recharge know about it
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर खास स्कीम 'रिचार्ज साथी' को लॉन्च कर दिया है। इस स्कीम के लिए कंपनी ने पेमेंट एप पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अब उपभोक्ता पेटीएम के जरिए मोबाइल नंबर को रिचार्ज करके हर महीने 5,000 रुपये तक कमा सकेंगे। तो आइए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया और पेटीएम की इस स्कीम के बारे में...

    क्या है रिचार्ज साथी प्रोग्राम

    रिचार्ज साथी स्कीम के तहत यूजर वोडाफोन-आइडिया के उपभोक्ता का मोबाइल नंबर रिचार्ज करके पैसा कमा सकते हैं। यह रिचार्ज पेटीएम एप के माध्यम से होगा। वहीं, पेटीएम का कहना है कि इसके जरिए छोटे कारोबारी, विक्रेता और साधारण यूजर्स इस स्कीम के जरिए हर महीने 5,000 रुपये तक कमा सकते हैं। दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया ने कहा है कि यूजर्स को मल्टीपल रिचार्ज के लिए कैशबैक भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: NAMASTE नाम से सरकार ने लॉन्च नहीं किया है कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप, जानें सच्चा

    वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को रिचार्ज पर मिलेगा कैशबैक

    आपको बता दें कि इससे पहले कई टेलीकॉम कंपनियों ने इस तरह के सेवाओं की शुरुआत की थी। इस कड़ी वोडाफोन-आइडिया ने भी एप के जरिए रिचार्ज करने पर 6 फीसदी कैशबैक देने का ऑफर पेश किया था। कंपनी ने इस ऑफर को लेकर कहा था कि इस मुश्किल समय में हम अपने उपभोक्ताओं को हर तरह की सुविधाएं देना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो ने दिया कमाने का मौका

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया था। इस एप का नाम Jio POS Lite है। इस मोबाइल एप के जरिए लोग जियो के पार्टनर बन सकते हैं और जियो यूजर्स के नंबर रिचार्ज कर कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। इस एप की खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है।

    Jio POS Lite रिचार्ज एप

    लोग इस एप के जरिए जियो के पार्टनर बनकर दूसरे जियो नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बदले कंपनी उन लोगों को निश्चित राशि कमीशन के रूप में देगी। हालांकि, इससे पहले लोग कंपनी के एप और आधिकारिक साइट पर जाकर भी जियो नंबर रिचार्ज कराते थे, लेकिन इसके बदले उन्हें कमीशन नहीं मिलती थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें