एयरटेल ऑफिस इंटरनेट सर्विस हुई लॉन्च, Google क्लाउड और Cisco से हुई साझेदारी
एयरटेल ऑफिस इंटरनेट के तहत यूजर्स को गूगल वर्कप्लेस लाइसेंस भी मिलता है जो व्यवसायों को गूगल से उत्पादकता और सहयोग टूल की संपूर्ण श्रृंखला के साथ सभी पेशेवर ईमेल संचार के लिए जीमेल का उपयोग करने की अनुमति देता है।

विस्तार
भारती एयरटेल ने आज 'एयरटेल ऑफिस इंटरनेट' लॉन्च करने की घोषणा की है जो कि छोटे व्यवसायों, एसओएचओ और शुरुआती चरण टेक स्टार्ट-अप की उभरती डिजिटल कनेक्टिविटी जरूरतों के लिए है। एयरटेल ऑफिस इंटरनेट एक प्लान और एक बिल के साथ एक ही सॉल्यूशन के रूप में सिक्योर हाई स्पीड कनेक्टिविटी, कॉन्फ्रेंसिंग और व्यावसायिक उत्पादकता टूल को एक साथ लाता है।
इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग के साथ 1 जीबीपीएस तक की एफटीटीएच ब्रॉडबैंड मिलेगा। इसके अलावा संदिग्ध और फर्जी डोमेन, वायरस, क्रिप्टो-लॉकर और साइबर अटैक को रोकने के लिए बेहद तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी सिस्को और कैस्पर्सकी की ओर से मिलेगा।
एयरटेल ऑफिस इंटरनेट के तहत यूजर्स को गूगल वर्कप्लेस लाइसेंस भी मिलता है जो व्यवसायों को गूगल से उत्पादकता और सहयोग टूल की संपूर्ण श्रृंखला के साथ सभी पेशेवर ईमेल संचार के लिए जीमेल का उपयोग करने की अनुमति देता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं के साथ, एयरटेल ऑफिस इंटरनेट एचडी गुणवत्ता के साथ असीमित और सुरक्षित कॉन्फ्रेंसिंग के लिए मुफ्त एयरटेल ब्लू जीन्स लाइसेंस भी प्रदान करता है। एयरटेल ऑफिस इंटरनेट सर्विस के एस्टेटिक आईपी और पैरेलल रिंगिंग जैसी कई ऐड-ऑन सेवाएं के साथ योजनाएं 999 रुपये से शुरू होती हैं।
- Soundcore R100 प्रीमियम ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, BassUp टेक्नोलॉजी से है लैस
- Lava 5G Smartphone: 5G स्मार्टफोन की रेस में अब घरेलू कंपनियां, 20 हजार की रेंज में Lava लॉन्च कर सकता है 5जी फोन
- Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 50 इंच का 4K टीवी, कीमत 36999 रुपये
- Philips ने एक साथ लॉन्च किए दो वाययरलेस ईयरबड्स, शुरुआती कीमत 7990 रुपये