Soundcore R100 प्रीमियम ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, BassUp टेक्नोलॉजी से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

Soundcore R100 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत सिर्फ आज के लिए है। उसके बाद इसे 1,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है।

विज्ञापन
Soundcore R100 TWS Earbuds launched in India With 10mm Graphene Drivers
Soundcore R100 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    साउंडकोर ने अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Soundcore R100 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Soundcore R100 एक एंट्री लेवल ईयरबड्स है जिसमें प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Soundcore R100 दो कलर में और स्टेम स्टाइल डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें दो लिस्निंग मोड हैं जिनमें नॉर्मल और बास शामिल हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    Soundcore R100 की कीमत

    Soundcore R100 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत सिर्फ आज के लिए है। उसके बाद इसे 1,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है।

    विज्ञापन

    Soundcore R100 के फीचर्स

    Soundcore R100 में 10mm ग्रेफेन ड्राइवर है जिसके साथ BassUp टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है जिसके साथ SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट है। Soundcore R100 की बैटरी को लेकर 25 घंटे का दावा किया गया है जिसमें प्रत्येक बड्स का बैकअप 6.5 शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Soundcore R100 में क्विक चार्जिंग की भी सुविधा है जिसे लेकर दावा है कि महज 5 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे का बैकअप मिलेगा। Soundcore R100 के चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है जिसे डेढ़ घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसमें IPX5 की रेटिंग दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें