Airtel के प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में मिल रहा 20GB तक डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

जियो के आने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहकों को लुभाने की एक होड़ मची है। इनमें से कई कंपनियां गूगल की तरह पब्लिक वाई-फाई भी अपने ग्राहकों को दे रही हैं, हालांकि इस मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड सबसे आगे है। BSNL ने पूरे देश में करीब एक लाख वाई-फाई हॉट-स्पॉट लगाए हैं। वहीं अब एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है जिसका नाम‘Airtel WiFi Zone‘है। एयरटेल की यह सेवा कंपनी के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इसके तहत ग्राहकों को 20 जीबी तक डाटा फ्री में दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा यह फ्री डाटा।
अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान वाले ग्राहकों को मिलेगी यह सुविधा

सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल वाई-फाई का फायदा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान वाला रिचार्ज कराया है। उदाहरण के तौर पर यदि आपने एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान खरीदा है तो आपको एयरटेल की ओर से 20 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। एयरटेल का कहना है कि एयरटेल वाई-फाई जोन की सुविधा हैदराबाद, दिल्ली, पुणे और बैंगलूरू में 500 जगहों पर उपलब्ध है। इसका फायदा आप उपरोक्त शहरों में कॉलेज, एयरपोर्ट, अस्पताल और रिटेल स्टोर जैसी जगहों पर उठा सकते हैं।
एयरटेल वाई-फाई जोन से कनेक्ट करने का तरीका

इसके लिए आपके फोन में माय एयरटेल एप का होना जरूरी है, क्योंकि इसी एप के जरिए आप कनेक्ट कर पाएंगे। माय एयरटेल एप में में स्क्रॉल करके नीचे की ओर जाएं, वहां आपको My Wi-Fi या फिर एयरटेल हॉ-स्पॉट का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको हॉट-स्पॉट से कनेक्ट करने का विकल्प मिलेगा और साथ ही आपको वहां अपना फ्री डाटा बैलेंस भी नजर आएगा। इसके बाद आप साइन-इन करके अपने फ्री डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 5 जीबी, 10 जीबी और 20 जीबी डाटा फ्री में मिल रहा है। तो आप हमें कॉमेंट करके बताएं कि आपको कितना डाटा फ्री में मिला है।