Airtel ने लांच किया नया प्लान, फ्री में मिलेगा 1TB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 11 Jan 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offers Up to 1TB Bonus Data on Broadband Plans, All you need to know
AIRtel

    रिलायंस जियो और एयरटेल की लड़ाई खत्म नहीं होने वाली है। कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने अपने नए ग्राहकों के लिए 76 रुपये का प्लान पेश किया था, वहीं अब एयरटेल ने रिलायंस जियो गीगाफाइबर की टक्कर में अपने ब्रॉडबैंड प्लान को अपडेट किया है। अपडेट के बाद एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान में 1 टीबी तक डाटा बोनस के तौर पर मिलेगा। आइए जानते हैं एयरटेल के नए ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में।

    एयरटेल ने 799 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को अपडेट किया है

    Airtel Broadband
    Airtel Broadband

    सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की शुरुआती कीमत 799 रुपये है और 799 रुपये से अधिक वाले प्लान के साथ भी यह ऑफर मिलेगा। इस प्लान में 1TB डाटा बोनस के रूप में मिलेगा, हालांकि यह ऑफर 31 मार्च 2019 तक ही है। साथ ही आपको बता दें कि एयरटेल का यह ऑफर उन शहरों के लिए ही है जहां एयरटेल की वी-फाइबर सेवा है।

    विज्ञापन

    799 रुपये वाले प्लान के फायदे

    airtel broadband
    airtel broadband

    एयरटेल के 799 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 500 जीबी डाटा मिलता है जिनमें से 100 जीबी डाटा हर महीने इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डाटा की स्पीड 40 एमबीपीएस होगी। इसके अलावा 999 रुपये वाले प्लान में हर महीने 250 जीबी डाटा 100 एमबीपीएस की स्पीड से मिलेगा। इन सभी प्लान में अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही इस महीने में बचे डाटा का इस्तेमाल अगले महीने किया जा सकेगा। अलग-अलग शहरों के ग्राहकों को अलग-अलग डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें