आपके पास भी हैं इस कंपनी का स्मार्टफोन तो रहें सावधान, फोन में पहले से ही है वायरस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 11 Jan 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Alcatel Smartphones Came Pre-Installed With Malware
alcatel smartphones

    डिजिटल दुनिया में किसी भी इंसान की पहली प्राथमिका उसकी निजता ही है। आए दिन फेसबुक और जीमेल के जरिए लोगों के डाटा लीक होते रहे हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आई जो वाकई हैरान करने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Alcatel के कुछ स्मार्टफोन में पहले से ही वायरस मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अल्काटेल के फोन में वायरस प्री-इंस्टॉल्ड ही आए हैं।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग के 3 व 4 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती

    अंग्रेजी वेबसाइट ZDNet की रिपोर्ट की मानें तो अल्काटेल के स्मार्टफोन में ‘Weather Forecast - World Weather Accurate Radar' नाम का ऐप प्री-इंस्टॉल आता है, जबकि यह ऐप मैलवेयर वाला है। हाल ही में एक सिक्योरिटी एजेंसी की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अल्काटेल के Pixi 4 और Alcatel A3 Max जैसी सीरीज के फोन में वायरस वाला यह ऐप मौजूद है। इस ऐप को TCL ने तैयार किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi ने दिया आखिरी तोहफा, डुअल कैमरा वाला सबसे सस्ता फोन हुआ 1,500 रुपये तक सस्ता

    Upstream's Secure-D की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ऐप स्मार्टफोन की लोकेशन, IMEI नंबर और ई-मेल आईडी जैसी जानकारियों को TCL तक पहुंचाता था। ब्राजील, कुवैत और अफ्रीकी देशों में अल्काटेल के मोबाइल यूजर्स इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हालांकि इस ऐप को अब गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें