Airtel इस फोन के साथ दे रहा है हर महीने 15GB फ्री डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offers Extra 15GB Data Per Month With Moto X4 smartphone
Moto X4

    मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto X4 हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। वहीं फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। इसके साथ ही एयरटेल मोटो एक्स 4 के साथ नए प्लान की घोषणा की है। एयरटेल इस फोन के साथ हर महीने 15 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दे रहा है। इस ऑफर के तहत कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा।

    ऐसे फ्री में मिलेगा 90 जीबी डाटा

    Airtel इस फोन के साथ दे रहा है हर महीने 15GB फ्री डाटा

    अगर आप मोटो एक्स4 खरीदते हैं तो फोन में एयरटेल का सिम कार्ड लगाएं और उसी नंबर से फोन में माय एयरटेल ऐप में अकाउंट बनाएं। ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको‘Claim Now,’ का ऑप्शन दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपको अगले 6 महीने तक हर महीने 15 जीबी डाटा मिलेगा। यह ऑफर पोस्ट-पेड और प्री-पेड दोनों यूजर्स के लिए है। हालांकि फ्री डाटा के लिए आपको रिचार्ज कराने होंगे। अगर आप प्री-पेड यूजर हैं तो आपको 349 रुपये और पोस्टपेड हैं तो 499 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन

    मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Moto X4
    Moto X4

    इस फोन के खासियत की बात करें तो इसे IP68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और ऑडियो ब्लूटूथ मल्टी स्ट्रीमिंग फीचर है। यानी ब्लूटूथ के साथ आप एक बार में 4 ब्लूटूथ डिवाइस को एड कर सकते हैं। मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू, फिंगरप्रिंट स्कैन, फोन में डुअल कैमरा सेटअप (12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल), 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच की बैटरी और शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें