Facebook पर बेच सकेंगे सामान, कंपनी ने भारत में शुरू की टेस्टिंग

अभी तक आप फेसबुक पर सिर्फ पोस्ट शेयर कर रहें और दोस्तों से चैटिंग कर रहे हैं लेकिन जल्द ही आप फेसबुक पर ही अपने सामान को बेच सकेंगे।
फेसबुक भारत में नए फीचर Facebook Marketplace की टेस्टिंग कर रहा है। इसके सफल होने के बाद यूजर्स OLX और Quikr की तरह सामान को बेच और खरीद सकेंगे। फेसबुक के इस फीचर की फिलहाल मुंबई में टेस्टिंग हो रही है।
ये भी पढ़ेंः यह कंपनी सिर्फ 20 रुपये में दे रही है 1GB डाटा, जियो को करारा जवाब
नए फीचर के बारे में फेसबुक एक अधिकारी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि लोग आसानी से एक ही प्लेटफॉर्म पर सामान को खरीद और बेच सकें, इसलिए हम एक भारत में Marketplace की टेस्टिंग कर रहे हैं। फिलहाल मुंबई के फेसबुक यूजर्स ऐप में दिए गए Marketplace बटन पर क्लिक करके इस्तेमाल किए गए सामान को आसानी से बेच सकते हैं।'
ये भी पढ़ेंः
बता दें कि फेसबुक ने मार्केटप्लेस फीचर को साल 2016 में ही लॉन्च किया था। फेसबुक की रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने 450 मिलियन यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर करते हैं। हालांकि यह गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी पेमेंट या डिलीवरी की सुविधा नहीं दे रही है।