Airtel अब सिर्फ 149 रुपये में दे रहा 28GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 22 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Airtel Offers 1GB Data per day at Rs 149 to counter Jio
Airtel

    Airtel ने एक बार फिर से रिलायंस जियो के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। एयरटेल ने इस बार जियो के सबसे सस्ते रोज 1 जीबी डाटा वाले प्लान की टक्कर में नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। हालांकि एयरटेल का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए है। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

    किन-किन सर्किल में लागू होगा एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान

    airtel
    airtel

    सबसे पहले बता दें कि इस प्लान की कीमत 149 रुपये है और इसके तहत आपको 28 दिनों रोज 1 जीबी डाटा यानी कुल 28 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही 28 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। फिलहाल यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है। इस प्लान को कंपनी जल्द ही दूसरे सर्किल में भी जारी कर सकती है।

    विज्ञापन

    बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 149 रुपये वाले प्लान से होगी, क्योंकि इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें