Airtel ग्राहकों की मौज! अब फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, कंपनी ने की घोषणा, ऐसे करें एक्टिवेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

Airtel 5G Plus: एयरटेल यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से लेटेस्ट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के कंपनी के नए प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Airtel Offering Unlimited 5G Data to Prepaid and Postpaid Users How to Claim free Airtel 5G Plus
Airtel 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    भारती एयरटेल ने शुक्रवार को अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए फ्री अनलिमिटेड 5G डाटा की घोषणा की। 239 रुपये या इससे ज्यादा के सक्रिय डाटा प्लान वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के कंपनी के नए प्लान का लाभ उठा सकते हैं। वहीं अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ उन्हीं स्थानों पर उठाया जा सकता है, जहां Airtel का 5G प्लस नेटवर्क सक्रिय है। एयरटेल यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से लेटेस्ट ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

    कंपनी ने कहा कि यह ग्राहकों के लिए एयरटेल के हाई स्पीड 5G डाटा का अनुभव करने के लिए एक इंट्रोडक्टरी ऑफर है। 5G सपोर्ट डिवाइस वाले यूजर्स जो Airtel 5G Plus पर एक्टिव हैं वह अनलिमिटेड 5जी डाटा का आनंद ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स एप से अनलिमिटेड 5जी डाटा ऑफर क्लेम करना होगा। ध्यान रहे कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास 239 या इससे अधिक का एक्टिव डाटा प्लान होना आवश्यक है।

    विज्ञापन

    एयरटेल के नए ऑफर का फायदा Airtel के 5G प्लस नेटवर्क सक्रिय क्षेत्र में लिया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि यह उन स्थानों पर उपलब्ध होगा जहां Airtel 5G लाइव है और प्रीपेड ग्राहक एक्टिव अनलिमिटेड प्लान के साथ कम से कम 239 रुपये खर्च करते हैं, वे इस सुविधा के लिए पात्र हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी प्रीपेड ग्राहक रिचार्ज के बाद इस ऑफर का दावा कर सकते हैं, जबकि पोस्टपेड यूजर्स हर महीने बिल जेनरेशन पर इसका दावा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ग्राहक द्वारा अनलिमिटेड 5जी डाटा एक्टिवेट करने के बाद मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए डाटा को शेयर करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें