Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 1GB 4G डाटा, ऐसे मिलेगी जानकारी

एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में एक जीबी हाई-स्पीड डाटा दे रहा है, हालांकि यह फ्री डाटा सभी ग्राहकों को नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा ग्राहकों को ही मिल रहा है। Airtel का यह फ्री डाटा तीन दिनों तक ही वैध है। कंपनी ने इस ऑफर के बारे में ग्राहकों को मैसेज भेजकर जानकारी दे रही है। बता दें कि पिछले महीने रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को फ्री में 2 जीबी डाटा दिया था।
वनलीटेक ने एयरटेल के इस ऑफर के बारे में सबसे पहले जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक एयरटेल यूजर ने 48 रुपये का रिचार्ज कराया और उसे कुल 4 जीबी डाटा मिला, जबकि इस प्लान में 3 जीबी डाटा ही मिलता है। 1 जीबी फ्री डाटा के लिए एयरटेल ने मैसेज भी किया है और बताया है कि इसकी वैधता तीन दिनों की है। मैसेज में यह भी कहा गया है कि यह ऑफर ट्रायल तौर पर शुरू किया गया है।

फोटो-वनलीटेक
48 के अलावा 49 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पर भी 1 जीबी डाटा फ्री मिल रहा है। इस प्लान में 100 एमबी डाटा और 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलता है लेकिन अब कंपनी 1 जीबी डाटा दे रही है जिसकी वैधता तीन दिनों की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एयरटेल कम कीमत वाले प्लान के साथ फ्री डाटा दे रहा है।
बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में एयरटेल का 2,398 रुपये वाला प्लान
बंद हुआ है जिसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 1.5 जीबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई थी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी इस प्लान में उपभोक्ताओं को प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में देती थी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की थी।