Zee5 ने नया सब्सक्रिप्शन प्लान किया लॉन्च, मिलेगी लाइव टीवी चैनल की सुविधा
जी5 क्लब एनुअल प्लान हुआ लॉन्चयूजर्स को मिलेगी लाइव टीवी की सुविधाकीमत है 365 रुपये

विस्तार
वीडियो स्ट्रीमिंग एप जी5 (Zee5) ने अपने यूजर्स के लिए नया एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम Zee5 Club है। इस प्लान की कीमत 365 रुपये है। यूजर्स को इस प्लान में 12 भाषाओं में कंटेंट समेत लाइव टीवी की सुविधा मिलेगी। वहीं, यह प्लान डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी प्लान को कड़ी टक्कर देगा।
Zee5 Club प्लान
यूजर्स को जी5 क्लब प्लान में 12 भाषाओं में कंटेंट के साथ लाइव टीवी की सुविधा मिलेगी। यूजर्स लाइव टीवी में ‘Kumkum Bhagya’ जैसे कई सारे टीवी शो देख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को 1,000 से अधिक फिल्म और 90 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Redmi 9 की टीजर कंपनी ने किया लाइव, चार अगस्त को होगी भारत में लॉन्चिंग
मिलेंगी 2 स्क्रीन
यूजर्स को जी5 क्लब प्लान में दो स्क्रीन मिलेंगी। इसके जरिए एक समय पर दो यूजर्स एक साथ जी5 का कंटेंट देख सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर्स को पांच स्क्रीन मिली है।
जी5 हाई-पाई एप
भारत में टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद जी5 ने हाल ही में हाईपाई (HiPi) एप पेश करने का एलान किया था। जी5 का कहना था कि हाईपाई (HiPi) एप को आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है और इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ऐसे में एप को फिलहाल डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने एप के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।