Airtel ने लॉन्च किए 4 नए प्री-पेड प्लान, शुरुआती कीमत 76 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Airtel launches 4 news First Time Recharge plan, Stars from Rs 76, know benifits
AIRtel

    एयरटेल ने अपने फर्स्ट रिचार्ज (FRC) प्लान को अपडेट किया है। वहीं एयरटेल ने अपने दो एफआरसी प्लान्स को खत्म भी कर दिया है जिनकी कीमत पहले 345 रुपये और 559 रुपये थी। कहा जा रहा है कि इनमें से 248 रुपये वाला प्लान पहले 299 रुपये का था जिसकी कीमत अब कम कर दी गई है। एयरटेल ने एफआरसी के तौर पर 4 नए प्लान पेश किए हैं जिनमें 76 रुपये, 178 रुपये, 248 रुपये और 495 रुपये के प्लान शामिल हैं। बता दें कि एफआरसी नया सिम लेने के बाद पहला रिचार्ज होता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इन प्लान की खासियतों के बारे में।

    airtel
    airtel

    Airtel FRC 76

    इस प्लान में आपको 26 रूपये का टॉकटाइम मिलेगा और 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में 100 एमबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

    airtel
    airtel

    Airtel FRC 178

    इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल, रोमिंग और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी और इसके अलावा इसमें रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें