Airtel ने लांच किया रोज 1.5GB डाटा वाला प्लान, मिलेगी 70 दिनों की वैधता

Airtel ने जियो पर हमला करते हुए एक नया प्री-पेड प्लान लांच किया है जिसकी वैधता 70 दिनों की है। एयरटेल ने 398 रुपये का प्री-पेड प्लान लांच किया है। जियो के इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
खास बात यह है कि एयरटेल का यह प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध है। Airtel के इस प्लान में 70 दिनों तक रोज 1.5 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोमिंग में भी फ्री कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत रोज 90 मैसेज मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदने का इससे शानदार मौका नहीं मिलेगा
एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 398 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलता है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलती है। जियो के प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। ऐसे में जियो के प्लान में अधिक फायदा है।
बता दें कि अभी हाल ही में Airtel ने एक और नया प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस नए प्री-पेड प्लान की कीमत 181 रुपये है और इस प्लान में रोज 3 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है यानि कुल मिलाकर आपको 42 जीबी डाटा मिलेगा। इस तरह एक जीबी डाटा की कीमत 4 रुपये 30 पैसे हो रहा है। ऐसे में यह सबसे सस्ता रोज 3 जीबी डाटा वाला प्लान है।
- Detel ने भारत में एक साथ लांच किए 4 ब्लूटूथ स्पीकर्स, शुरुआती कीमत 849 रुपये
- लांच हुआ 4 रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018)
- Nokia 3.1 Plus भारत में हुआ लांच, कीमत 12 हजार रुपये से कम
- अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदने का इससे शानदार मौका नहीं मिलेगा