एयरटेल ने लांच किया रोज 3GB डाटा वाला सबसे सस्ता प्लान

Airtel ने एक और नया प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस नए प्री-पेड प्लान की कीमत 181 रुपये है और इस प्लान में रोज 3 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है यानि कुल मिलाकर आपको 42 जीबी डाटा मिलेगा। इस तरह एक जीबी डाटा की कीमत 4 रुपये 30 पैसे हो रहा है। ऐसे में यह सबसे सस्ता रोज 3 जीबी डाटा वाला प्लान है।
एयरटेल के इस 181 रुपये वाले प्लान में रोज 3 जीबी डाटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है यानि पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि यह प्लान फिलहाल दिल्ली जैसे उत्तर भारत के कुछ सर्किल में उपलब्ध है। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 198 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह में ही Airtel ने 195 रुपये का प्लान लांच किया है जिसमें रोज 1.25 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। एयरटेल के 195 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है यानि कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 35 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि इस प्लान में मैसेज की सुविधा नहीं मिल रही है।
इससे पहले भी एयरटेल ने 168 रुपये का प्लान लांच किया है जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों तक रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री में की जा सकेगी। वहीं एयरटेल के इस 168 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 28 जीबी डाटा मिलेगा।