ऑनलाइन स्मार्टफोन खरीदने पर ऐसे होता है धोखा, इन 8 बातों को चेक करने के बाद ही खरीदें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 01 Oct 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
8 things not to miss while buying smartphone online from Flipkart, Amazon and other websites
online shopping

    एक बार से त्योहारी सीजन में ऑनलाइन वेबसाइट्स पर सेल शुरू होने वाली है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर आने वाली सेल के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस सेल में आप फोन खरीदने के लिए भी सोच रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेल में आपके साथ धोखा भी हो सकता है। वैसे यदि आने वाली इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन 8 बातों को गांठ बांधकर रख लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

    refurbished or used smartphones
    refurbished or used smartphones

    कहीं फोन सेकेंज हैंड तो नहीं है

    कई ई-कॉमर्स कंपनियां रिफर्बिश्ड फोन यानि सेकेंड हैंड फोन बेचने लगी हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जो फोन खरीद रहे हैं वह रिफर्बिश्ड फोन तो नहीं है। वैसे यदि फोन रिफर्बिश्ड होगा तो साइट पर इसकी जानकारी दी जाती है।

    best price
    best price

    कीमत की जानकारी

    किसी भी ऑनलाइन सेल में या ऐसे ही ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले उस सामान की कीमत अलग-अलग वेबसाइट्स जरूर चेक करें, क्योंकि कई ऑनलाइन वेबसाइट्स असली कीमत से अधिक कीमत के साथ प्रोडक्ट्स को दिखाती हैं और फिर कहती हैं कि 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें