सिर्फ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 128GB स्टोरेज वाला यह फोन, 5000mAh की बैटरी भी है
पहले Redmi 12C 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध था लेकिन अब इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी लॉन्च कर दिया गया है। आइए नए मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

विस्तार
रेडमी ने अपने नए और एंट्री लेवल फोन Redmi 12C (रिव्यू) के नए स्टोरेज वेरियंट को भारत में पेश कर दिया है। Redmi 12C को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। पहले Redmi 12C 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध था लेकिन अब इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी लॉन्च कर दिया गया है। आइए नए मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...
Redmi 12C के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और इस मॉडल की बिक्री 22 जून से शुरू होगी। फोन को लावेंडर पर्पल, मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन और रॉयल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Redmi 12C के कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।
Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।