Airtel ने लॉन्च किया 148 रुपये का नया प्लान, जानें इसके फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 06 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launches New Rs 148 Prepaid Plan with 3GB Data, Unlimited Calls for 28 Days
airtel

    अपने पोस्टपेड प्लान्स में कई बदलाव करने के बाद एयरटेल ने फिर से अपने प्री-पेड ग्राहकों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। Airtel ने अब अपना एक 148 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस सस्ते प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में...

    एयरटेल के 148 रुपये वाले प्लान के फायदे

    सबसे पहले इस प्लान में मिलने वाला डाटा की बात करें, तो एयरटेल के इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही, इस प्लान में आपको एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को Wynk म्यूजिक एप का भी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया के हर रिचार्ज पर कैसे उठाएं 50 रुपये का फायदा!

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने अपने 365 दिन वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है, जिसमें पहले से अधिक डाटा मिल रहा है। एयरटेल के इस लंबी अवधि वाले प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। इस प्लान में पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब रोजाना 1.4 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिल रहे हैं। ग्राहकों को फ्री में ZEE5, HOOQ, 350 से अधिक लाइव चैनल और 10,000 से अधिक फिल्में और टीवी शो देखने का मौका मिलेगा। इस प्लान के साथ फ्री में एंटी वायरस नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें