एयरटेल ने लांच किए 3 इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, शुरुआती कीमत 196 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 22 Aug 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Airtel Launches Foreign Pass International Roaming Voice Packs for Prepaid Customers
airtel

    एयरटेल ने इस बार इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के जरिए जियो पर हमला करने की कोशिश की है। एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फॉरेन पास नाम से इंटरनेशनल पैक पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 196 रुपये है। एयरटेल का यह प्लान 20 देशों में वैध है।य़

    प्रीपेड के अलावा एयरटेल ने पोस्टपेड इंटरनेश रोमिंग प्लान भी पेश किया है जिसमें 10 दिन और 30 दिन की वैधता वाले प्लान शामिल हैं। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉलिंग, मैसेज, डाटा और आउटगोइंग कॉल्स के लिए कुछ मिनट मिलेंगे।

    विज्ञापन

    सबसे पहले प्रीपेड प्लान इंटरनेशन प्लान की बात करें तो 196 रुपये वाले प्लान में 20 मिनट, 296 रुपये वाले प्लान में 40 मिनट और 446 रुपये वाले प्लान में 75 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। 196 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन, 296 रुपये वाले प्लान की 30 दिन और 446 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है। यहां आपको बता दें कि इनमें से किसी भी प्लान में डाटा और मैसेज की सुविधा नहीं मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये प्लान यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएसए, कतर, कुवैत, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, श्रीलंका, बहरीन, चीन, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग फ्रांस, नीदरलैंड्स और थाइलैंड जैसे 20 देशों में वैध हैं। इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को माय एयरटेल एप के जरिए एक्टिव किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें