शाओमी पोको एफ1 भारत में हुआ लांच, गेम खेलने पर नहीं होगा गर्म, मिलेगा कूलिंग सिस्टम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 22 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Poco F1 Launched in India with Dual rear camera and Snapdragon 845 SoC, all you needs to know
poco f1

    शाओमी ने नए ब्रांड पोको (Poco) के तहत भारत में नया प्रीमियम स्मार्टफोन पोको एफ1  (POCO F1) लांच कर दिया है। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। पोको एफ1 की बिक्री एक्सक्लुसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। पोको एफ1 को लेकर शाओमी की नजर कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन देने की है। शाओमी पोको एफ1 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। शाओमी के इस फोन की टक्कर वनप्लस 6, वीवो नेक्स और आसुस जेनफोन 5जेड जैसे स्मार्टफोन से होगी।

    शाओमी पोको एफ1 की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    शाओमी पोको एफ1 के 6gb/64gb वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB / 128GB वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB / 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। फोन की बिक्री 29 अगस्त को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से दोपहर 12 बजे होगी।

    विज्ञापन

    पहली सेल में HDFC कार्ड से फोन खरीदने वालों को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही जियो की ओर से 6TB डाटा और 8,000 रुपये का फायदा मिलेगा। फोन के साथ एक कवर भी फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 6/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में लिक्विड कूल कूलिंग सिस्टम और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक लेंस 12MP का और दूसरा 5MP का होगा। कैमरे के साथ एआई और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का एआई सपोर्ट वाला होगा। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, ब्लूटिफाई मोड और अन्य फीचर्स मिलेंगे।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और क्वॉलकॉम का क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें