MobiKwik को भी मिला UPI का साथ, पेटीएम को मिलेगी टक्कर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 23 May 2018 04:09 PM IST
MobiKwik launches UPI on its platform, Offers its own VPA handle
MobiKwik

    डिजिटल मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक को भी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सपोर्ट मिल गया है। अब मोबिक्विक के यूजर्स भी मोबाइल नंबर के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट करने के लिए अब यूजर्स को वॉलेट में पैसे रखने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने कहा कि यूपीआई का सपोर्ट के साथ वह एनपीसीआई के सभी नियमों का पालन कर रही है और ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।

    अब MobiKwik के यूजर्स अपने मोबाइल नंबर के साथ अपना यूपीआई एक्टिव कर सकते हैं। इसके लिए वे मोबाइल नंबर के साथ @ikwik इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स एक साथ कई बैंक अकाउंट्स को भी एक वर्चुअल पेमेंट असिस्टेंट (VPA) के साथ ऐड कर सकते हैं। पैसे भेजने के अलावा पैसे मंगाने का भी काम अब मोबिक्विक ऐप के जरिए आसानी से हो सकेगा।

    यूपीआई सपोर्ट की घोषणा करते हुए मोबिक्विक के सीईओ बिपीन प्रीत सिंह ने कहा, 'हमारी ताकत यूजर अनुभव, व्यापारियों के विशाल नेटवर्क और हमारी तकनीक से चलने वाले अनगिनत दैनिक उपयोगों में मौजूद है। हम सभी तरह के भुगतान विकल्प पेश करना चाहते हैं, जिनमें वॉलेट, वर्चुअल कार्ड और UPI शामिल हैं, ताकि हमारे सभी प्रकार के यूजर्स के लिए सुविधा सुनिश्चित हो सके। अपने UPI ऐप लॉन्च के साथ परस्पर कार्यशीलता की सभी विशेषताएं प्रदान करने वाला मोबिक्विक बड़े स्तर का पहला खिलाड़ी होगा।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें