नया प्री-पेड प्लान: Airtel ने लॉन्च किया 456 रुपये का प्री-पेड प्लान, मिलेगा 50GB डाटा
Jio के इस 447 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ कुल 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में सभी Jio एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिनमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

विस्तार
एयरटेल ने अपने प्री-पेड प्लान में एक और नए प्लान को जोड़ा है। Airtel ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए 456 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 60 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। Airtel के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्लान का मुकाबला जियो के 447 रुपये वाले प्लान से होगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, Airtel Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को एयरटेल थैंक्स एप और अन्य प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम आदि पर देखा जा सकता है। इस प्लान के साथ FASTag खरीदने या रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा एक साल के लिए Shaw एकेडमी पर ऑनलाइन क्लास करने की भी सुविधा मुफ्त में मिल रही है।
जियो से होगा एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला
बता दें कि एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के हाल ही में लॉन्च हुए 447 रुपये वाले प्री-पेड प्लान से होगा। जियो के इस 447 रुपये वाले प्लान में डेली डाटा की कोई लिमिट नहीं है। Jio के इस 447 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ कुल 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में सभी Jio एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिनमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।
- साइबर फ्रॉड: सरकार ने लॉन्च किया हेल्पलाइन नंबर, डिजिटल पेमेंट की भी कर सकते हैं शिकायत
- अपकमिंग गैजेट: 24 जून को रियलमी भारत में एक साथ लॉन्च करेगी तीन प्रोडक्ट, जानें फीचर्स
- Apple: टिम कुक का बड़ा बयान, कहा- ios के मुकाबले एंड्रॉयड में होते हैं 47 फीसदी अधिक मैलवेयर
- सोशल मीडिया पर सख्ती: ट्विटर की कानूनी सुरक्षा खत्म होने का मतलब क्या है, किसी मामले में कैसे होगी कार्रवाई