Airtel ने लांच किया नया प्लान, 75 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.4GB डाटा

एक ओर जहां जियो दूसरी सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को फ्री डाटा और कैशबैक ऑफर दे रहा है, वहीं दूसरी ओर Airtel ने जियो के जवाब में 149 रुपये का नया प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 75 दिनों की है और इस प्लान में रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
एयरटेल का यह प्लान एयरटेल की वेबसाइट और एप से रिचार्ज करवाया जा सकता है। इस प्लान में हर रोज 300 मिनट की लोकल-एसटीडी कॉलिंग और सप्ताह में 1000 मिनट की फ्री कॉलिंग मिलती है। एयरटेल के इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें एयरटेल टीवी का एक्सेस भी मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 349 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 70 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है।
बता दें कि एयरटेल ने अगस्त में 23वीं सालगिरह के मौके पर एयरटेलथैंक्स नाम से एक ऑफर पेश किया है जो कि सुपरहिट हो गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक अभी तक 50 लाख ग्राहकों को इसका फायदा मिला है। एयरटेल थैंक्स ऑफर के तहत कंपनी अपने सभी ग्राहकों को फ्री में 51 रुपये का अमेजॉन गिफ्ट कूपन दे रही है जिसे आप अमेजॉन पे वॉलेट में डाल सकेंगे और अमेजॉन से 51 रुपये का कोई प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस 51 रुपये का इस्तेमाल आप मोबाइल रिचार्ज के लिए भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि Airtel ने एक बार फिर एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 97 रुपये है। एयरटेल का 97 रुपये वाला यह प्लान देशभर के सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। एयरटेल के 97 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में आपको 300 मिनट लोकल-एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इसमें 1.5 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 200 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को माय एयरटेल और एयरेटल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।