एयरटेल ने लांच किया एक और सस्ता प्लान, 200 रुपये से भी कम में मिलेगा सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 21 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launched Rs 168 Prepaid plan With 28-Day Validity to take on Jio
AIRtel

    एयरटेल ने एक बार फिर से एक सस्ता प्री-पेड प्लान लांच किया है। एयरटेल के इस प्लान की 168 रुपये है और इस प्लान की सीधी टक्कर हाल ही में लांच हुए वोडाफोन के 159 रुपये वाले प्लान से होगी। एयरटेल के 168 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

    एयरटेल के 168 रुपये वाले प्लान के फायदे

    एयरटेल के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों तक रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉलिंग फ्री में की जा सकेगी। वहीं एयरटेल के इस 168 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 28 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    कॉलिंग और डाटा के अलावा एयरटेल के इस प्लान में फ्री में हेल्लो ट्यून का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। रिचार्ज के कुछ ही घंटों बाद हेल्लो ट्यून एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं ग्राहक एक बार एक्टिव होने के बाद भी हेल्लो ट्यून मनमुताबिक बदल सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iVoomi iPro की अनबॉक्सिंग: फुल व्यू डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    बता दें कि अभी पिछले सप्ताह ही एयरटेल ने 178 रुपये से लेकर 559 रुपये तक के 5 नए प्री-पेड प्लान लांच किए हैं। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज डाटा भी मिलेगा। 178 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें रोज 1GB 3G/4G डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग मिलेगी।

    वहीं 299 रुपये वाले प्लान में रोज 1.4 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और इसके साथ भी रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में भी रोमिंग में आउटगोइंग फ्री होगी और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें