WhatsApp पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो क्या हुआ, ऐसे करें उसे मैसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 21 Sep 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Is someone blocked you on whatsapp, How To Send Message
whatsapp

    व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। व्हाट्एप के केवल भारत में ही 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप पर हम आए दिन कई तरह के मैसेज अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को भेजते हैं, लेकिन कई बार नाराजगी या फिर गलत मैसेज चल जाने के कारण कोई दोस्त हमें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है और उसके बाद हम उसे मैसेज नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसके जरिए आप उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर पाएंगे जिसने आपको ब्लॉक किया है।

    WhatsApp
    WhatsApp

    इस ट्रिक को करने के लिए आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। यानि जिसने आपको ब्लॉक किया है, उसके और आपके बीच में एक और दोस्त भी शामिल होगा। इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त की ही मुख्य भूमिका होगी।

    Whatsapp
    Whatsapp

    सबसे पहले आपका दोस्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में आप होंगे, आपका दोस्त होगा और वह भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है। जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे भी इस ग्रुप में आपको दोस्त एड करेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें