फिर से महंगे होने वाले हैं टैरिफ प्लान, बढ़ेंगी 28 दिन वाले प्लान की कीमतें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 29 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Airtel Jio and Vodafone Tariff Hike In the Form of Higher Priced 28 Days Plans
tariff plan - फोटो : Pixabay

    एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल दिसंबर में अपने प्री-पेड टैरिफ प्लान महंगे किए थे। टेलीकॉम कंपनियों के इस प्लान के बाद लोगों को करीब 45 फीसदी अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही ट्राई ने जियो को झटका देते हुए कहा था कि 31 दिसंबर 2020 तक टैरिफ प्लान की मिनिमम कीमत तय नहीं की जाएगी। ट्राई के इस फैसले से जियो को झटका लगा, क्योंकि जियो ने इंटर कनेक्ट चार्जेज (आईयूसी) शुल्क लगाते हुए कहा था कि 31 दिसंबर के बाद यह शुल्क खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ट्राई का फैसला जियो के पक्ष में नहीं आया।

    जियो को छोड़ सभी कंपनियां घाटे में

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    यह बात आप भी जानते होंगे कि जियो को छोड़कर तमाम टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। ऐसे में टेलीकॉम ऑपरेटर्स जल्द ही फिर से अपने टैरिफ प्लान महंगे करने की तैयारी में हैं। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार 28 दिन वाले टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ेंगी, ताकि कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARAPU) में इजाफा हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 दिन वाले ग्राहकों के साथ खतरा है, क्योंकि अच्छी सेवा नहीं मिलने पर दूसरे ऑपरेटर्स में जानें की इनकी संभावना अधिक रहती है। जबकि 84 दिन प्लान वाले ग्राहक स्थायी होते हैं।

    विज्ञापन

    28 दिन वाले प्लान में मिलेगा ज्यादा डाटा

    Airtel, Jio, Vodafone and Idea
    Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    एक्सपर्ट का कहना है कि 28 दिन वाले प्लान में लोगों के पास विकल्प बहुत कम हैं। बीते दिसंबर में 28 दिनों वाले प्लान की कीमत में महज 15 फीसदी तक की वृद्दि हुई थी जिसके बाद इन प्लान की कीमत 148 रुपये तक पहुंची है। वहीं डच बैंक का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन की वैधता के साथ अधिक डाटा वाले प्लान पेश करने चाहिए। उदाहरण के तौर पर 5 जीबी, 10 जीबी और 20 जीबी के डाटा प्लान लॉन्च किए जा सकते हैं। इनकी कीमतें क्रमश- 200, 300 और 400 रुपये होगी। इन प्लान के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को अपने ARPU में कम-से-कम 50 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साल के अंत तक 30 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं प्लान

    jio vs airtel vs vodafone
    jio vs airtel vs vodafone

    टैरिफ प्लान की कीमतों को लेकर एक और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान 25-30 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं, क्योंकि इस फैसले से टेलीकॉम कंपनियों के ARPU में 180-200 रुपये तक का इजाफा होगा। यदि टेलीकॉम कंपनियां वास्तव में ऐसा करती हैं तो जियो के आने से पहले जो प्लान कीमतें थीं, फिर से वहीं पहुंच जाएंगी। तो क्या आप फिर से 9 रुपये में 30एमबी डाटा खरीदने के लिए तैयार हैं? हमें कॉमेंट में बताएं...

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें