Airtel 5G Plus: अब एयरटेल के स्टोर पर ले सकते हैं अल्ट्रा फास्ट 5G का लाइव एक्सपेरियंस, बनाए गए कई डेमो जोन
एयरटेल के रिटेल स्टोर पर कंपनी अपने Airtel 5G Plus के यूज और स्पीड का प्रदर्शन कर रही है। रिटेल स्टोर के 5जी डेमो जोन में आप Airtel 5G Plus की जबरदस्त स्पीड और इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी एंटरटेनमेंट, क्लाउड गेमिंग को खुद एक्सपेरियंस कर सकते हैं।

विस्तार
एयरटेल, देश में 5जी लॉन्च करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। एक अगस्त 2022 को लॉन्चिंग के साथ ही Airtel 5G Plus देश के कई शहरों में शुरू हो गया था। इस वक्त देश के 20 राज्यों के 265 से अधिक शहरों में Airtel 5G Plus उपलब्ध है, जहां एयरटेल के यूजर्स अल्ट्रा फास्ट 5जी नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं। अब Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों को 5G नेटवर्क एक्सपेरियंस करने के लिए अपने रिटेल स्टोर पर इनवाइट किया है। एयरटेल के रिटेल स्टोर पर Airtel 5G Plus के लिए डमो जोन बनाए गए हैं।
एयरटेल के 5G डेमो जोन पर क्या-क्या मिलेगा?
यदि आप भी एयरटेल के 5जी नेटवर्क का वास्तविक इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर देखना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जा सकते हैं। एयरटेल के रिटेल स्टोर पर कंपनी अपने Airtel 5G Plus के यूज और स्पीड का प्रदर्शन कर रही है। रिटेल स्टोर के 5जी डेमो जोन में आप Airtel 5G Plus की जबरदस्त स्पीड और इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी एंटरटेनमेंट, क्लाउड गेमिंग को खुद एक्सपेरियंस कर सकते हैं। देशभर में एयरटेल के 1000+ रिटेल स्टोर्स पर डेमो जोन बनाए गए हैं जहां डेमो देने के लिए एक्सपर्ट मौजूद हैं। इन एक्सपर्ट को खासतौर पर ट्रेनिंग दी गई है। ये एक्सपर्ट Airtel 5G Plus के इस्तेमाल, स्पीड के अलावा आपको 5जी से संबंधित सभी सवालों के जवाब भी देंगे।
Airtel 5G Plus के लिए कोई शुल्क नहीं
एयरटेल के देशभर के यूजर्स किसी भी 5जी डिवाइस में Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि 5जी इस्तेमाल के लिए ग्राहकों से फिलहाल कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि मौजूदा डाटा प्लान 5जी पर काम करता है। एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क पर शानदार स्पीड और बेस्ट कॉलिंग क्वालिटी देने का वादा किया है।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल एयरटेल ने हैदराबाद में सबसे पहले 5G नेटवर्क का लाइव डेमो दिया था। डेमो में 1983 के क्रिकेट विश्व कप मैच में कपिल देव की शानदार 175 रन की पारी के इन-स्टेडिया एक्सपेरियंस को फिर से क्रिएट किया गया। इसके अलावा देश में पहली बार किसी ग्रामीण स्कूल को एयरटेल ने 5G इनेबल किया था। इसके लिए एयरटेल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी की है।
रिटेल स्टोर पर 5जी डेमो जोन की लॉन्चिंग पर एयरटेल के कंज्यूमर बिजनेस के डायरेक्टर शाश्वत शर्मा ने कहा, “ग्राहकों का प्यार ही हमारी ताकत है। 5जी की शुरुआत में ही हमने अपने ग्राहकों से नई टेक्नोलॉजी को लेकर उनकी जरूरतों और जिज्ञासा के बारे में जाना। अब हमारे स्टोर्स में डेमो जोन Airtel 5G Plus का लाइव एक्सपेरियंस प्रदान करेगा और यह नेटवर्क यूजर्स के जीने का तरीका बदल सकता है। मुझे यकीन है कि ग्राहक डेमो जोन में उपलब्ध कराई गई सेवाओं को पसंद करेंगे।”
- Instagram Down: कई घंटों के डाउन के बाद बहाल हुआ इंस्टाग्राम, एप-वेबसाइट एक्सेस करने में आ रही थी समस्या
- iPhone की सैटेलाइट इमरजेंसी सर्विस अब इन छह देशों में भी, बिना नेटवर्क पर भी कर सकेंगे कॉलिंग
- Google I/O 2023: कंफर्म हुई कॉन्फ्रेंस की तारीख, देखने को मिलेगी एंड्रॉयड 14 की पहली झलक
- 39 घंटों की बैटरी लाइफ और ANC के साथ लॉन्च हुआ वनप्सल का किफायती ईयरबड्स, जानें फीचर्स और कीमत