iPhone की सैटेलाइट इमरजेंसी सर्विस अब इन छह देशों में भी, बिना नेटवर्क पर भी कर सकेंगे कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS की मदद से यूजर्स आपात स्थितियों में इमरजेंसी सर्विस जैसे एंबुलेंस या पुलिस से बिना वाई-फाई या नेटवर्क भी संपर्क कर सकते हैं। इस सर्विस के तहत यूजर्स अपनी लोकेशन दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
iPhone 14 Emergency SOS via Satellite Feature Expanded to Six New Countries details here
iPhone Emergency SOS via Satellite - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने अपनी SOS इमरजेंसी सैटेलाइट सर्विस को छह नए देशों के लिए जारी करने की घोषणा की है। सैटेलाइट SOS सर्विस के तहत यूजर्स नेटवर्क ना होने की स्थिति में इमरजेंसी सेवाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ मैसेज ही नहीं भेज सकेंगे बल्कि कॉल भी कर सकेंगे। इमरजेंसी SOS सैटेलाइट सर्विस iPhone 14 और iPhone 14 Pro मॉडल में है। इसके लिए iOS 16.1 का इससे बाद के ओएस का होना जरूरी है।

    एपल ने SOS सैटेलाइट फीचर को सबसे पहले अमेरिका और कनाडा के लिए जारी किया था। उसके बाद इसे ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और आयरलैंड के लिए जारी किया गया और अब इसे ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, इटली, लक्समबर्ग, नीदरलैंड और पुर्तगाल के लिए जारी किया गया है। नए अपडेट के साथ ही कंपनी iPhone 14 और iPhone 14 Plus को नए येल्लो कलर में पेश किया है।

    विज्ञापन

    सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS की मदद से यूजर्स आपात स्थितियों में इमरजेंसी सर्विस जैसे एंबुलेंस या पुलिस से बिना वाई-फाई या नेटवर्क भी संपर्क कर सकते हैं। इस सर्विस के तहत यूजर्स अपनी लोकेशन दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सर्विस फोन और सैटेलाइट के बीच एक कनेक्शन स्थापित करता है और सैटेलाइट सिग्नल को सर्च करता है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले एपल ने कहा है कि आईफोन में अपनी मेडिकल आईडी, इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर आदि को सेव कर लें।

    सैटेलाइट इमरजेंसी SOS इस्तेमाल के लिए एपल ने iPhone को पॉकेट में रखने से मना किया है। इससे सैटेलाइट से कनेक्ट होने में परेशानी हो सकती है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ-साथ यूजर्स को क्रैश डिटेक्शन फीचर भी मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें