Airtel ने सस्ते स्मार्टफोन के लिए HMD ग्लोबल से की साझेदारी, नोकिया के इन फोन पर मिल रहा कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Airtel and HMD Global partner to offer affordable 4G smartphones
Airtel and HMD Global partner to offer affordable 4G smartphones

    भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने एचएमडी ग्लोबल केे साथ किफायती 4जी स्मार्टफोन के लिए पार्टनरशिप की घोषणा की है। यह साझेदारी एयरटेल के ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ पहल का हिस्सा है। इस पार्टनरशिप के तहत नोकिया 3 और नोकिया 2 स्मार्टफोन्स पर एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये दोनों फोन एयरटेल के 169 रुपये के स्पेशल रिचार्ज पैक के बंडल्ड के साथ मिलेंगे। इस प्लान में 28 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    नोकिया के इन फोन पर कैसे मिलेगा 2,000 रुपये का कैशबैक?

    Airtel and HMD Global partner to offer affordable 4G smartphones
    Airtel and HMD Global partner to offer affordable 4G smartphones

    ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक का लाभ 36 महीने के दौरान दो बार में मिलेगा। 500 रुपये का कैशबैक 18 महीने के बाद और 1,500 रुपये का कैशबैक अगले 18 महीनों में मिलेगा। इसके लिए 36 महीने में कम-से-कम 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना अनिवार्य है। इस ऑफ के तहत नोकिया 2 की कीमत 4,999 रुपये और नोकिया 3 की कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी, जबकि इनकी असली कीमत क्रमशः 6,999 रुपये और 9,499 रुपये है।

    विज्ञापन

    नोकिया 2 और नोकिया 3 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 3
    Nokia 3

    नोकिया 2

    के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की LTPS HD की डिस्प्ले ,क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 4100 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा दो दिन के बैकअप का है। फोन डुअल सिम सपोर्ट और LTE एवं VoLTE सपोर्ट होगा। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। कैशबैक के बाद इसकी कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोकिया 3

    के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 ही मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2650mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन की कीमत 9,499 रुपये है। कैशबैक के बाद इसकी कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें