एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने तीन मई तक बढ़ाई वैलिडिटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Airtel and vodafone idea Extending Validity of mobile pre-paid packs till May 3, 2020
vodafone idea airtel - फोटो : amar ujala

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद ग्राहकों की मदद के लिए टेलीकॉम कंपनियां भी आगे आईं हैं। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने उन मोबाइल यूजर्स की वैधता तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया है जिनकी वैधता इसी महीने खत्म हो रही थी।

    बता दें कि पहले लॉकडाउन में भी टेलीकॉम कंपनियों अपने मोबाइल यूजर्स की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है। वैधता बढ़ाने का मतलब है कि जिन प्री-पेड ग्राहकों की वैलिडिटी खत्म हो गई है या खत्म होने वाली है उन्हें लॉकडाउन में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और तीन मई तक उनकी इनकमिंग चालू रहेगी। हालांकि जियो ने वैधता बढ़ाने के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले टेलीकॉम कंपनियों ने एटीएम और मिस्डकॉल से मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा दी है। इसके अलावा ये कंपनियां उनलोगों को भी 4-6 फीसदी का कमीशन दे रही हैं जो दूसरे का रिचार्ज कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें