Airtel 5G Plus: ओडिशा के इन शहरों में शुरू हुई एयरटेल की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
Airtel 5G Plus अब देश के कई शहरों में लाइव हो गई है। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक भारत के सभी प्रमुख शहरों में 5जी कवरेज को पूरा करना है।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार (10 जनवरी) को ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में अपनी 5जी सर्विस Airtel 5G Plus को रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने कहा कि भुवनेश्वर और राउरकेला में क्रमशः कलिंगा और बिरसा मुंडा स्टेडियम में अल्ट्राफास्ट 5जी सर्विस को जारी किया गया है। एयरटेल देश में अपनी 5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है।
भारती एयरटेल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर-ओडिशा सौमेंद्र साहू ने कहा, "हम पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाले दो स्टेडियमों को शक्ति प्रदान करने के लिए रोमांचित हैं। स्टेडियम में यूजर्स एक सुपरफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं, जो उन्हें हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो और वीडियो को तुरंत अपलोड करना जैसी सुविधा की अनुमति देगा।
Airtel 5G Plus अब देश के कई शहरों में लाइव हो गई है, जिनमें जम्मू और कश्मीर, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, हिसार,रोहतक, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, शिमला, इंफाल, अहमदाबाद, विजाग और पुणे शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक भारत के सभी प्रमुख शहरों में 5जी कवरेज को पूरा करना है।
एयरटेल ने 2021 में अपनी 5जी सर्विस का परीक्षण शुरू किया और यह भारत में आधिकारिक तौर पर 5जी लॉन्च करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर भी है। कंपनी ने कहा कि एयरटेल यूजर्स अपने मौजूदा एयरटेल 4जी सिम कार्ड पर 5जी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही मौजूदा रिचार्ज प्लान पर 5जी का लाभ उठाया जा सकता है। एयरटेल का दावा है कि उसकी 5जी सर्विस एयरटेल 4जी की तुलना में 20 से 30 गुना तेज है।
- Airtel 5G Plus: ओडिशा के इन शहरों में शुरू हुई एयरटेल की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
- मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत
- Google Messages में मिलेगा व्हाट्सएप की तरह ग्रुप चैट का मजा, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट
- iQOO 11 5G: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स