Airtel 5G Plus: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में शुरू हुई एयरटेल की 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा एयरटेल 5G
कंपनी ने कहा कि Airtel 5G Plus के साथ यूजर्स एक सुपरफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं, जो उन्हें हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो और वीडियो को तुरंत अपलोड करना जैसी सुविधा की अनुमति देगा।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में 5G सर्विस Airtel 5G Plus शुरू करने की घोषणा की। एयरटेल 5G की सर्विस पहले से ही लखनऊ और वाराणसी में लाइव हैं। कंपनी ने कहा कि एयरटेल '5जी प्लस' सर्विस ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी, क्योंकि कंपनी लगातार अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट प्रोसेस कर रही है। 5जी-सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।
हाल ही में भारती एयरटेल ने ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला में अपनी 5जी सर्विस Airtel 5G Plus को रोलआउट किया है। एयरटेल देश में अपनी 5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है। कंपनी ने कहा कि एयरटेल के साथ यूजर्स एक सुपरफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं, जो उन्हें हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो और वीडियो को तुरंत अपलोड करना जैसी सुविधा की अनुमति देगा।
Airtel 5G Plus अब देश के कई शहरों में लाइव हो गई है, जिनमें जम्मू और कश्मीर, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, हिसार,रोहतक, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, शिमला, इंफाल, अहमदाबाद, विजाग, भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला और पुणे शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक भारत के सभी प्रमुख शहरों में 5जी कवरेज को पूरा करना है।