Airtel 5G: दिल्ली NCR के तीन शहरों में लॉन्च हुई एयरटेल 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा एयरटेल 5G

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 18 Jan 2023 01:29 PM IST
सार

Airtel 5G Plus: एयरटेल ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सर्विस चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Airtel 5G Network Roll Out In delhi ncr noida ghaziabad and faridabad how to activate
Airtel 5G Plus - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने बुधवार को दिल्ली NCR के तीन शहरों नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में अपनी 5G सर्विस Airtel 5G Plus को लॉन्च कर दिया है। एयरटेल की 5जी सर्विस पहले से ही दिल्ली और गुरुग्राम में उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी लगातार अपने 5G नेटवर्क को बढ़ा रही है। सोमवार और मंगलवार को एयरटेल ने क्रमश: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख शहरों में 5G सर्विस को शुरू किया है।

    एयरटेल ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सर्विस चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फास्ट एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं। एयरटेल 5जी सर्विस वर्तमान में इन शहरों में निम्न स्थानों पर उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, चिड़िया घर, छतरपुर मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा, लोधी गार्डन, कनॉट प्लेस, सफदरजंग एंक्लेव, हौज खास, सरोजनी नगर, प्रगति मैदान, आर के पुरम, महिपालपुर, चांदनी चौक, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, जहांगीरपुरी, करोल बाग, लाजपत नगर, नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, रोहिणी, संगम विहार, विकासपुरी, दिल्ली-6, दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, सोनिया विहार, खान मार्केट, तिलक नगर, मुखर्जी नगर, कमला नगर, मजनू का टीला, तिमारपुर।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा, डेल्टा, ऑमिक्रॉन, ओमैक्स वंडर मॉल, उद्योग विहार, कुलेसरा, दादरी, नोएडा सेक्टर 2,4,10,11,14,19,16,17,18,22,30,34,40,44 , 45, 47, 49, 57, 62, 82, 83, 93, 99, 102,135,145, नोएडा एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक, परी चौक, नालंदा चौक।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें