Airtel 5G: राजस्थान के इन 5 शहरों में लॉन्च हुई एयरटेल 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा Airtel 5G Plus
एयरटेल की 5जी सर्विस पहले से ही राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और कोटा में मौजूद हैं। अब कुल आठ शहरों में एयरटेल यूजर्स हाई स्पीड इंटरनेट Airtel 5G Plus का लाभ ले सकेंगे।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने बुधवार को राजस्थान के पांच शहरों में अपनी 5G सर्विस Airtel 5G Plus को लॉन्च कर दिया है। इन शहरों में जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा शामिल हैं। एयरटेल की 5जी सर्विस पहले से ही राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और कोटा में मौजूद हैं। अब कुल आठ शहरों में एयरटेल यूजर्स हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ ले सकेंगे। कंपनी ने कहा कि इन क्षेत्रों में यूजर्स को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा और इसके तहत कंपनी जो भी सर्विस देती है, वे सभी सर्विसेज यहां के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होंगी।
भारती एयरटेल के राजस्थान सीईओ, मारुत दिलावरी ने कहा, "मैं जयपुर, उदयपुर और कोटा के अलावा जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इन आठ शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं। हम सभी शहरों को रोशन करने की प्रक्रिया में हैं, जो ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने और बहुत कुछ करने के लिए सुपरफास्ट एक्सेस का आनंद लेने की अनुमति देगा।"
एयरटेल ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सर्विस चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फास्ट एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं।
उन्होंने कहा कि यूजर्स को 4G प्लान में ही अब पहले से मिल रही 4G स्पीड से 20 से 30 गुना तक ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड यहां मिलेगी। कंपनी ने कहा कि वह राजस्थान के सभी शहरों में जल्द 5जी सर्विस को लाने वाली है और प्रक्रिया में है। 5जी प्लस नेटवर्क में यूजर्स को एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फास्ट फोटो-वीडियो अपलोडिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव
- NoiseFit Crew: 1,499 रुपये में मिलती है ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, पानी में भी खराब नहीं होती वॉच, जानें फीचर्स