Airtel के नए प्लान: Disney+ Hotstar के साथ तीन प्री-पेड पैक हुए लॉन्च, ग्राहकों के फायदे ही फायदे

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो को नया ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जियो ने Disney+ Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ अपने कई सारे प्लान लॉन्च किए हैं और अब जियो के बाद Airtel ने भी Disney+ Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन वाले एयरटेल के नए प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। बता दें कि जियो के भी Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये ही है। आइए जानते हैं एयरटेल के इन प्लान के बारे में विस्तार से...

Airtel का 499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar के मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

Airtel का 699 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इसमें भी Disney+ Hotstar के मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन और एयरटेल थैंक्स एप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम एप का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
- WhatsApp की सुरक्षा में सेंध: हैकर्स पढ़ सकते हैं आपके मैसेज, कभी भी लीक हो सकता है डाटा
- आयरलैंड: डेटा प्राइवेसी मामले में व्हाट्सएप पर लगा 1942 करोड़ का जुर्माना
- मनमानी: एपल की कमीशनखोरी से एप डेवलपर्स परेशान, शिकायत दर्ज
- Samsung Galaxy Tab S7 FE का वाई-फाई वेरियंट भारत में लॉन्च, नए प्रोसेसर का भी मिला सपोर्ट