Samsung Galaxy Tab S7 FE का वाई-फाई वेरियंट भारत में लॉन्च, नए प्रोसेसर का भी मिला सपोर्ट
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की कीमत 41,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन को मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने अपने गैलेक्सी टैब एस7 एफई (Samsung Galaxy Tab S7 FE) का Wi-Fi वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Tab S7 FE को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy Tab S7 FE का वाई-फाई मॉडल काफी हद तक LTE मॉडल जैसा ही है जिसे इसी साल जून में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी टैब एस7 एफई का नया मॉडल 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की कीमत
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की कीमत 41,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन को मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड से टैब खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
Samsung Galaxy Tab S7 FE Wi-Fi की स्पेसिफिकेशन
Galaxy Tab S7 FE में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोससेर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड 2.4G+5GHz Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट मिलेगा। इसमें AKG पावर्ड स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। इसके साथ S Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट है। इस टैब में 10090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।