इंटेल ने पेश किया ATM कार्ड की साइज का कंप्यूटर

amarujala.com- Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Intel’s Compute Card, a credit card sized PC
Intel Compute Card

    क्या आपने कभी सपने में भी सोचा है कि कंप्यूटर को हम पॉकेट में लेकर घूम सकेंगे? नहीं सोचा है तो कोई बात नहीं, क्योंकि इंटेल ने दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर पेश कर दिया है। यह कंप्यूटर एटीएम कार्ड की साइज के बराबर है यानी इसे आप पर्स में रख कर चल सकते हैं।

    दरअसल इंटेल का कंप्यूट कार्ड पूरी तरह से कंप्यूटर तो नहीं है लेकिन आपके कंप्यूटर को जेब में रखने लायक जरूर बना सकता है। इस कंप्यूट कार्ड में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इस कंप्यूट कार्ड की साइज 95 एमएम लंबी और 55 मिमी चौड़ी है। इंटेल के इस कंप्यूट कार्ड की बिक्री अगस्त 2017 से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    इंटेल का यह कंप्यूट कार्ड 4 अलग-अलग वेरियंट में लॉन्च हुआ है। पहले वेरियंट में इंटेल 7 जेनरेशन कोर आई5 प्रोसेसर, दूसरे में इंटेल 7 जेनरेशन कोर आई3, तीसरे में पेन्टियम और चौथे वेरियंट में सेलेरॉन प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    इंटेल ने पेश किया ATM कार्ड की साइज का कंप्यूटर
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें