क्वॉलकॉम ने पेश किया स्नैपड्रैगन 845, एंड्रॉयड फोन से बना सकेंगे 4K HDR वीडियो

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 845 launched, These are the 5 big features
Qualcomm Snapdragon 845

    क्वॉलकॉम ने स्नैपड्रैगन 835 की अपार सफलता के बाद अपना अगला चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 लॉन्च कर दिया है। इस नए प्रोसेसर में कई सारे फीचर्स होंगे जो स्मार्टफोन के लिए काफी यूजफुल होंगे। इस प्रोसेसर के साथ साल 2018 में सैमसंग गैलेक्सी एस9, शाओमी एमआई 7, गूगल पिक्सल 3 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस चिपसेट की 5 बड़ी खासियत।

    Qualcomm Snapdragon 845
    Qualcomm Snapdragon 845

    शानदार और फास्ट परफॉर्मेंस

    कंपनी के दावे के मुताबिक स्नैपड्रैगन 845 की स्पीड शानदार होगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 है जो ग्राफिक्स को 30 फीसदी तक इंप्रूव करता है। 845 प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.8 GHz होगी, जो कि 835 में 2.45GHz थी। ऐसे में 845 प्रोसेसर वाले फोन में गेम खेलने में काफी मजा आएगा।

    Qualcomm Snapdragon 845
    Qualcomm Snapdragon 845

    4K HDR वीडियो

    स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले एंड्रॉयड फोन से आप 4K HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे, वह भी 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से। दूसरे शब्दों में कहें तो अपने फोन से आप एक पूरी फिल्म शानदार क्वालिटी में रिकॉड कर सकेंगे। इसके अलावा आप कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें