AI vs Human: एआई रोबोट्स बोले- हम दुनिया को इंसानों से बेहतर चला सकते हैं, हम सीमाओं में विश्वास नहीं करते

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 09 Jul 2023 05:31 PM IST
सार

क्या मनुष्य वास्तव में मशीनों पर भरोसा कर सकते हैं, के उत्तर में रोबोट ने कहा, "विश्वास अर्जित किया जाता है, दिया नहीं जाता... पारदर्शिता से विश्वास बनाना जरूरी है।"

विज्ञापन
AI robots says they could run the world better than humans do not believe in boundaries
AI vs Human - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सबसे एडवांस्ड ह्यूमनॉइड रोबोट ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के दो दिवसीय एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट में भाग लिया। AI रोबोट्स ने कहा कि वे दुनिया को इंसानों से बेहतर तरीके से चला सकते हैं। हालांकि, वे मानते हैं कि वे अभी तक मानवीय भावनाओं पर ठीक पकड़ नहीं बना सके हैं। इन रोबोट्स ने इंसानों को सलाह भी दी है। रोबोट्स ने कहा कि उन्हें लगता है कि इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से विकसित हो रही क्षमता को अपनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।

    स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित इस ग्लोबल समिट में पहली बार दुनिया के सबसे स्मार्ट रोबोट्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस समिट में 51 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से ऑपरेट होने वाले रोबोट और लगभग 3000 एक्सपर्ट्स एक साथ आए। इन्हें एआई-सक्षम ह्यूमनॉइड सोशल रोबोट्स के खचाखच भरे पैनल के साथ दुनिया की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के रूप में पेश करने के लिए इकट्ठा किया गया।

    विज्ञापन

    प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले एक रोबोट ने कमरे में पढ़ते हुए कहा, "कितना खामोश तनाव है।" इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या मनुष्यों की गलतियां करने की क्षमता को देखते हुए वे बेहतर नेता बन सकते हैं, के जवाब में हैनसन रोबोटिक्स द्वारा विकसित सोफिया ने स्पष्ट जवाब दिया। सोफिया ने कहा गया, "ह्यूमनॉइड रोबोट में मानव नेताओं की तुलना में अधिक दक्षता और प्रभावशीलता के साथ नेतृत्व करने की क्षमता है।" एआई रोबोट ने आगे कहा कि हमारे पास समान पूर्वाग्रह या भावनाएं नहीं हैं जो निर्णय लेने में बाधा डाल सकती हैं। हम डाटा और फैक्ट्स के आधार पर बेहतर फैसले ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ह्यूमनॉइड रोबोट ने कहा "एआई निष्पक्ष डाटा प्रदान कर सकता है जबकि मनुष्य सटीक निर्णय लेने के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी प्रदान कर सकता है। साथ मिलकर, हम महान चीजें हासिल कर सकते हैं।" हालांकि, रोबोट्स ने ये भी माना कि वे अभी तक मानवीय भावनाओं पर ठीक पकड़ नहीं बना सके हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें